फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People's representatives will improve the condition of Anganwadi centers by adopting

गोद लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधारेंगे जनप्रतिनिधि

Mon, 27 Jun 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
People's representatives will improve the condition of Anganwadi centers by adopting
गोद लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधारेंगे जनप्रतिनिधि
विज्ञापन

सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और चेयरमैन ने लिया तीन-तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद
संतकबीरनगर। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा दयनीय है। यह किसी से छिपी नहीं है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत सुधारने की पहल हुई है। अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी तीन-तीन केंद्रों को गोद लिया है। उम्मीद है कि जिले की 144 आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा में सुधार होगा।
जिले में कुल 1765 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें से 144 केंद्रों को चिह्नित किया गया है, जहां सुविधाएं नहीं हैं। भवन जर्जर हैं, शौचालय, पेयजल, बिजली आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं है। इन केंद्रों पर कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की ओर से पहल की गई और तीन-तीन केंद्रों को गोद लिया गया है। सांसद प्रवीण निषाद ने खलीलाबाद क्षेत्र के तेनुआराय, गौसपुर प्रथम और गौसपुर द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया है। जबकि खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने पटखौली, अजमापुर, नगवा आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया है।
विज्ञापन

विधायक धनघटा गणेशचंद्र चौहान ने हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र के बड़ा बाजार, धनघटा और प्रसादपुर आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया है। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने तुनियहवा प्रथम, तुनियहवा द्वितीय और गगनईराव आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने मीरगंज, दलेलगंज और भुजैनी आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने शहर क्षेत्र के स्टेशनपुरवा प्रथम, स्टेशनपुरवा द्वितीय और तितौवा आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया है। डीपीओ विजय श्री ने बताया कि जिले के 144 ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है, जहां सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। डीएम, एसपी, सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने तीन-तीन केंद्रों को गोद लिया है। अधिकारियों ने कुल 126 केंद्रों को गोद लिया है। जबकि सांसद, तीनों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका के चेयरमैन ने भी तीन-तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। इन केंद्रों पर कुपोषण दूर करने के साथ ही केंद्र पर सुविधाएं बढ़ाए जाने की दिशा में सार्थक पहल होगी। उम्मीद है कि 144 केंद्रों की दशा आने वाले समय में सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed