फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People from 15 to 18 years will get the vaccine from today

15 से 18 वर्ष तक के लोगों को आज से लगेगी वैक्सीन

Sun, 02 Jan 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
People from 15 to 18 years will get the vaccine from today
15 से 18 वर्ष तक के लोगों को आज से लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

- जिले के एक लाख 20 हजार 295 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का है लक्ष्य
- एमसीएच विंग से टीकाकरण की होगी शुरुआत, 11 जगहों पर होगा टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए शासन ने 15 से 18 वर्ष तक के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया है, जिसका शुभारंभ जिले में तीन जनवरी से होगा। जिले के एक लाख 20 हजार 295 किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। टीकाकरण को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के लगातार मरीज मिल रहे हैं, जिसको देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने अब 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की तैयारी तेज कर दी है। इस अभियान का शुभारंभ तीन जनवरी से होगा। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि एमसीएच विंग समेत सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर कलां, पीएचसी बघौली, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर टीकाकरण होगा। टीकाकरण को लेकर ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। जिले में 15 से 18 वर्ष के बीच एक लाख 20 हजार 295 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed