फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People buying water guns and colours at Gola Bazaar.

Sant Kabir Nagar News: होलिका दहन के साथ शुरू हो गई रंगों की बौछार

Thu, 13 Mar 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 13 Mar 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
People buying water guns and colours at Gola Bazaar.
गोला बाजार में पिचकारी और रंग की खरीदारी करते लोग।
संतकबीरनगर। होली शुक्रवार को परंपरागत ढंग से मनाई जाएगी। लोग एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर गले मिलेंगे। इसके साथ ही बृहस्पतिवार की रात होलिका जलाने के बाद रंग लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर कस्बे, गांव में पूरा माहौल होलीमय नजर आने लगा। लोग होली की खरीदारी में देर शाम तक जुट रहे। इससे बाजारों में रौनक रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रंग, पिचकारी की दुकानों में लोगों ने खूब खरीदारी की। पनीर की दुकानों में भी खूब बिक्री हुई। घरों में पकवान बनाने के लिए किराना भी दुकानों में भी ग्राहकों का तांता लगा रहा। कपड़ों की दुकानों में भी रौनक रही। लोगों ने आकर्षक प्रिंटेड टी-शर्ट, कुचों आदि खरीदी। बच्चों ने योगी मोदी की हथौड़ा पिचकारी, रंगों की फुलझड़ी, मुखौटा अबीर, गुलाल आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंबर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने लोगों से मिलजुल कर होली मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। ऐसे में लोग मिलजुल कर पर्व की मनाएं। कहीं कोई दिक्कत हो तो प्रशासन को सूचना दें। शहर के गोला बाजार, बरदहिया बाजार, आजाद चौक, बंजरिया, बैंक चौराहा आदि जगहों पर लोग होली की खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
शहर से गांव तक होली की धूम

शहर से लेकर गांव तक होली का उमंग है। क्या घर और क्या बाजार चारों तरफ लोगों में होली का खुमार है। रात में होलिका जलने के साथ ही होली का पर्व शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी, तो घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाने लगे। बच्चे रंग व पिचकारी में व्यस्त दिखे। बाजार में भी होली की रौनक देखने को मिली। मेनरोड, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा समेत अन्य हिस्सों में रंग व पिचकारी की दुकान पर प्रेशरगम, टंकी पिचकारी, हुब्बारा, कैप्सूल रंग की अधिक मांग रही। खोआ पनीर की दुकानों पर विशेष भीड़ देखने को मिली। 300 से 400 रुपये प्रति किलो होने के बावजूद रेडीमेड गुझिया की मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed