फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people burn crackers

Sant Kabir Nagar News: पटाखा, खान-पान और मिठाई पर खर्च हो गए छह करोड़

Tue, 23 Jan 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
people burn crackers
गोलाबाजार में पटाखा जलाते हुए।संवाद
उत्सव की तरह व्यापारियों का रहा दिन, 600 क्विंटल लड्डू की बिक्री होने की बता रहे बात
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतबीरनगर। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होते ही जिले में दीपावली जैसा माहौल हो गया। लोगाें ने जमकर पटाखे फोड़े। इसके साथ ही मिठाई वितरण के साथ ही जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया। इस पर कुल छह करोड़ का कारोबार होने की बात कही जा रही है।
वैसे तो दीपावली के समय लोग घरों में दीप जलाने के साथ ही तरह-तरह की लाइटों से घरों को सजाते हैं। इसके साथ ही पटाखा फोड़ते हैं। लेकिन, सोमवार का दिन भी लोगों के लिए दीपावली से कम नहीं रहा। लोग इसे एक उत्सव की तरह मनाए। जूनियर हाईस्कूल में पटाखों की दुकानें लगी थीं। लोगाें ने पटाखे की खरीदारी की।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर की मिठाई की दुकानों से लड्डू की डिमांड ज्यादा थी। कहीं-कहीं दुकानों पर लड्डू खत्म हो गए। करीब 600 क्विंटल से अधिक लड्डू की बिक्री होने का अनुमान है। यही नहीं, भंडारे के लिए किराने की दुकानों पर भी सामान खूब बिके। इसके साथ ही आलू, गोभी, मटर आदि की डिमांड रही। वहीं शहर में जगह-जगह भगवा झंडे की बिक्री तेजी से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की मानें तो करीब छह करोड़ की बिक्री सोमवार को हुई है। यह किसी दीपावली से कम नहीं थी। यही हाल दीया बनाने वाले लोगों का था। उनकी भी दीपावली मनी और दीयों की बिक्री खूब हुई। दीया कारोबारी राहुल प्रजापति ने बताया कि जो दीये बनाए गए थे, वे कम पड़ गए। लगातार दीया खरीदने के लिए लोग आ रहे थे। लेकिन, दीया न होने की वजह से लौट गए। फूल कारोबारी बालकेश ने बताया कि सुबह से ही गेंदेें के फूल की डिमांड रही। दोपहर बाद फूल खत्म हो गए।

किराने की सामान की बिक्री खूब हुई है। यह किसी दीपावली से कम नहीं था। इस तरह के सामान की बिक्री दीपावली में ही होती है। व्यापार अच्छा हुआ है। लोगों में भगवान श्रीराम के प्रति आस्था देखी गई और जगह-जगह भंडारे हुए। इसके लिए सामान की खरीदारी की।
-सर्वदानंद पांडेय, व्यापारी

सुबह से ही लड्डू की बिक्री तेज रही, शाम होते होते लड्डू खत्म हो गए। पूरे दिन करीब 70 किलो लड्डू की बिक्री गई। इस तरह की बिक्री दीपावली के समय होती है। लेकिन, इस बार श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को दीपावली की तरह मनाया गया।
-धर्मेंद्र, मिठाई कारोबारी

भगवा झंडे की बिक्री वैसे तो कम होती थी, लेकिन, इस बार राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भगवा झंडे की बिक्री खूब हुई। प्रतिदिन 200 से ऊपर झंडे की बिक्री कर रहे थे। लेकिन, सोमवार को 500 के करीब भगवा झंडे बिक गए।

-विनोद कसौधन, व्यापारी

दीपावली में पटाखे की बिक्री होती है। लेकिन, इस बार भी पटाखे की बिक्री खूब हुई है। एक दिन पहले इसका लाइसेंस जारी हुआ। जूनियर हाईस्कूल में करीब आठ दुकानें लगी थीं। पटाखों की बिक्री तेज हुई। इसमें आसमान में जाने वाले पटाखे और चटाई की डिमांड सबसे अधिक थी।
-प्रेम चंद गुप्ता, पटाखा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed