फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People are losing their lives due to ignoring traffic rules.

Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, साफ-सफाई शुरू

Sun, 23 Nov 2025 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
People are losing their lives due to ignoring traffic rules.
संतकबीरनगर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के 24 नवंबर को जिले में संभावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार की सुबह से ही सीएचसी परिसर में साफ-सफाई शुरू हो गई । परिसर को चमकाने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। इसके साथ ही अभिलेखों को दुरूस्त करने में अधिकारी व कर्मचारी लगे हैं। हालांकि, अबतक डिप्टी सीएम के आने का अधिकृत पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यालय से शुक्रवार को फोन के जरिए उनके आने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद से ही स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। डिप्टी सीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद का निरीक्षण कर सकते हैं, इसको ध्यान में रखकर सुबह से ही सीएचसी परिसर में साफ-सफाई शुरू हो गई है। इस दौरान नए लैब क्षेत्र, प्रवेश द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर वृहद सफाई की गई। देर शाम तक सफाई कार्य होता है। इस बीच सीएचसी के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी आदि साफ-सफाई का जायजा लेते रहे। इसके साथ ही कार्यालयों में अभिलेखों को दुरूस्त करने का कार्य होता रहा है। साथ ही जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed