फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People are left miserable by the sweltering heat, as silence descends during the afternoons.

Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, दोपहर में पसर जा रहा सन्नाटा

Wed, 03 Jun 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
People are left miserable by the sweltering heat, as silence descends during the afternoons.
मंगलवार को तेज धूप के कारण हर कोई परेशान दिखा। संवाद
संतकबीरनगर। जिले में पिछले दिनों आई आंधी व बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर मौसम तल्ख होने लगा है। सुबह दस बजे से ही धूप लोगों को झुलसाने लगी है। इसके साथ ही गर्म हवा चलने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। लोग पसीने से लथपथ हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। जिले में कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। भीषण गर्मी और गर्म हवा चलने से लोग घरों से निकलने से कतराने लगे हैं, जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं वह चेहरे पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं। इस बीच जहां भी छांव दिख रही है वहीं ठहर जा रहे हैं। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन

इससे दुकानदार भी परेशान हैं, वजह यह है कि दिन में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। गर्मी के चलते पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। गर्मी व उमस से पंखा, कूलर भी बेकार साबित हो रहे हैं। अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। जिला अस्पताल में इस समय डायरिया, उल्टी दस्त, बुखार के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि इस समय मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोगों को दवा के साथ ही धूप में न निकलने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मौसम में उतार- चढ़ाव बना रहेगा। तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। इसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed