{"_id":"3549159175c23b5634d096671a0ba3d2","slug":"people-angry-against-vdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ के खिलाफ गुस्साए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ के खिलाफ गुस्साए लोग
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत उसराशहीद में ग्राम पंचायत की
विज्ञापन
खुली बैठक में ग्राम पंचायत समिति गठन न करने का आरोप लगाते हुए ग्राम
पंचायत सदस्य व गांववालों ने ग्राम पंचायत अधिकारी(वीडीओ ) के खिलाफ
नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे ग्राम पंचायत सदस्य आबिद अली, पूर्णवासी, तकमील अहमद, सराकत अली, सजरून्निसा, लैसबानी, जुगलैन व गांववासी पूर्व बीडीसी अलीमुद्दीन, मकसूद अहमद, इरशाद अहमद, पंचम, मोहम्मद असजद, मोअज्जम अली, छोटे लाल, राजेश कुमार, राम धनी, एकराम आदि ने बताया कि शासन से 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत में खुली बैठक कर ग्राम समिति गठन करना तय किया गया है।
गांववाले व ग्राम पंचायत सदस्य पूरा दिन ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार का इंतजार करते रहे। जिससे बैठक नही हो पाई। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी समिति का गठन के बंद कमरे में अपनी मर्जी से ग्राम समिति गठन करने के फिराक में हैं।
जो किसी भी कीमत पर होने नही दिया जाएगा। गांववालों ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी को बदल कर दूसरे ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती की मांग डीएम से की गई है।
वहीं डीसी मनरेगा और प्रभारी बीडीओ विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत समिति का गठन खुली बैठक में करने का निर्देश दिया गया है। मामले की जानकारी नहीं है। ग्राम समिति का गठन खुली बैठक में ही होना है। इसकी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।