{"_id":"6793d1b9744ea3a6b4098eca","slug":"pedestrians-are-getting-worried-due-to-lack-of-drainage-in-govindganj-market-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127549-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गोविंदगंज बाजार में जल निकासी न होने से राहगीर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गोविंदगंज बाजार में जल निकासी न होने से राहगीर हो रहे परेशान
Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोविंदगंज बाजार में सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी।
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत चंदौली माफी के गोविंदगंज बाजार में जल निकासी की समस्या को लेकर दो साल से लोग परेशान हैं। आने जाने वाले लोग कीचड़ से होकर ही किसी तरह से निकलते हैं।
बताते चलें कि दो वर्ष पहले में बाजार से होते हुए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सीसी रोड बनाया गया। निर्माण के बाद से यह समस्या उत्पन्न हो गई। जिसको लेकर ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक लिखित शिकायत किए। आला अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाद भी पूर्व की तरह बाजार के बीचो-बीच सड़क पर कीचड़ यथावत बना हुआ है।
यहां तक की तहसील मुख्यालय धनघटा के एसडीएम, तहसीलदार लेखपाल तमाम कोशिश के बाद भी इस नाली निर्माण नहीं करा पाए। जिससे जल निकासी की समस्या निस्तारण में कामयाब नहीं हो पाई। राहगीर संतोष, विजय, अजय ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
बीडीओ पौली अर्जित प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जल्द ही जल निकासी के लिए नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा ।े