फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Panchayat assistants expressed their inability to conduct digital crop survey

Sant Kabir Nagar News: डिजिटल क्राॅप सर्वे करने में पंचायत सहायकों ने जताई असमर्थता

Sat, 23 Aug 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants expressed their inability to conduct digital crop survey
मेंहदावल। ब्लाॅक के पंचायत सहायकों ने शुक्रवार को बैठक आयोजित किया। जिसमें एग्री स्टैक डिजिटल क्राॅप सर्वे कार्य करने से इंकार किया है। सभी ने कहा कि पंचायत सहायक में महिलाओं की नियुक्ति अधिक है। जिससे सर्वे कार्य करना संभव नहीं है। बीडीओ राजेश श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख है कि इस समय खरीफ में धान की फसल लगी हुई है। जिसका सर्वे करना है। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा पंचायत सहायकों को सर्वे करने के लिए निर्देशित किया गया है। लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी ने बैठक करके निर्णय लिया है कि पंचायत सहायक डिजिटल क्राॅप सर्वे नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक रेट्रो फिटिंग, फैमिली आईडी, ईकेवाईसी, जीरो पावर्टी, ग्राम सचिवालय का संचालन, सीएससी,आयुष्मान कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं तथा 65 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे खेतों में जाकर करना है। वर्तमान में मानसून होने के कारण जंगली एवं जहरीले जंतुओं तथा प्राकृतिक आपदा से जान का खतरा रहता है। ऐसे में कृषि डिजिटल क्राॅप सर्वे का कार्य करना संभव नहीं है। जिन्हें उक्त कार्य से मुक्त किया जाए। इस दौरान प्रदीप, देवेंद्र, सुमन, चंदन सहित अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed