{"_id":"6a7f55c4200109885b0bf8e1","slug":"panch-sammelan-held-for-the-effective-implementation-of-vb-g-ram-g-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155616-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वीबी जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हुआ पंच सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वीबी जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हुआ पंच सम्मेलन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन प्रांगण में वीबी जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें अवगत कराया गया कि योजना के अन्तर्गत अनुमन्य चार श्रेणियों में कुल 318 कार्यों को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में योजना के विभिन्न प्रावधानों, डिजिटल प्लेटफाॅर्म के अनुप्रयोग, अनुमन्य कार्य की श्रेणियां, ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। योजना का मुख्य फोकस ग्रामीण आजीविका संर्वधन, उत्पादक स्थायी परिसम्पत्तियों का निर्माण एवं आपदा से बचाव के लिए अनुमन्य कार्यों की जानकारी दी गई। योजनांतर्गत ग्राम पंचायत को आधारभूत संरचना से संतृप्त करने के लिए विकसित ग्राम पंचायत प्लान बनाया जाएगा।
निर्धारित पैरामीटर पर प्रगति के आधार पर ग्राम पंचायतों को फंड एलोकेशन के लिए श्रेणियों में बांटा जाएगा। बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें अपनी ग्राम पंचायत के लिए अधिक धनराशि प्राप्त कर सकेंगी। मनरेगा और वीबी जी राम जी योजना के अंतर को समझाते हुए बताया गया कि मनरेगा में श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार के सापेक्ष वीबी जी राम जी के अंतर्गत 125 दिन के रोजगार की गारंटी का प्रावधान है।
विज्ञापन
कार्यक्रम जिला पंचायत बलिराम यादव, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार डाॅ. प्रभात कुमार द्विवेदी, राममिलन यादव आदि मौजूद रहे।