{"_id":"6a1f27e624e52814ca0f8adb","slug":"owners-tested-the-power-of-their-tractors-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151533-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मालिकों ने आजमाया अपने ट्रैक्टरों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मालिकों ने आजमाया अपने ट्रैक्टरों का दम
Wed, 03 Jun 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। विकासखंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम भरपुरवा के सीवान में ट्रैक्टर मालिकों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों की ताकत आजमाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिनमें गड्सरपार, रमवापुर, भरपुरवा, पड़रिया व गोरखपुर के ट्रैक्टर मालिकों ने अपने ट्रैक्टर के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें भरपुरवा के नसीम खान को पहला स्थान, जबकि पड़रिया के सतीश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। साथ ही लोगों के लिए रोमांचकारी पल रहा है। इसको देखने के लिए काफी लोग इकट्ठा हुए और प्रतियोगिता का आनंद उठाया। ग्राम भरपुरवा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अबरार खान ने बताया कि सीवान में कई ट्रैक्टर मालिक खेतों में कार्य कर रहे थे।इसी बीच ट्रैक्टर मालिकों ने आपस में ही तय कर लिया कि अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ भरपुरवा सीवान में इकट्ठा होकर उनकी ताकत की जोर आजमाइश की जाए कि किसके ट्रैक्टर में कितना दम है।
विज्ञापन
इसके लिए दो ट्रैक्टर तार के साथ बांधकर एक दूसरे के विपरीत दिशा में खड़े होकर जोर लगाना होगा। जो ट्रैक्टर दूसरे ट्रैक्टर को खींच ले जाएगा। वह विजयी होगा। इसी क्रम में करीब पांच ट्रैक्टरों ने जोर आजमाइश की, जिनमें भरपुरवा के नसीम खान के ट्रैक्टर को प्रथम स्थान, जबकि पड़रिया गांव के सतीश के ट्रैक्टर को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
इस मौके पर शाहिद खान, सगीर खान, संतोष, रसजमन, मुस्तकीम, सादाब खान, तसलीम खान, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।