फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Owner of vehicle used in cattle smuggling arrested

Sant Kabir Nagar News: पशु तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी का मालिक गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 11 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Owner of vehicle used in cattle smuggling arrested
संतकबीरनगर। गोवंशों की तस्करी में लिप्त पिकअप गाड़ी के मालिक को कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस ने रविवार को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। उसे इस मामले में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं गोवंशों की तस्करी कर रहे दो तस्कर व ड्राइवर अभी भी फरार चल रहे हैं, जबकि सीसीटीवी में तीनों मौके से उतरकर भागते दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली खलीलाबाद से मात्र 300 मीटर की दूरी पर गत 4 मई की सुबह कबाड़ लदा एक पिकअप सुबह पांच बजे के करीब पंचर हो गया। इस दौरान पिकअप पर सवार पशु तस्कर और ड्राइवर तुरंत ही मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं आसपास के लोगों ने पिकअप को हिलता देखा तो ऊपर से कबाड़ और तिरपाल हटाया। उसके नीचे बहुत ही क्रूरता के साथ 6 मजबूत कद काठी के बैलों को चारों पैर और मुंह बांधकर रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने बैलों को गोशाला भेजवा दिया तथा अज्ञात पशु तस्करों पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात के धकतोरा गांव के निवासी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस मामले में पशु तस्कर और ड्राइवर को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि गाड़ी मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed