फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Outrage among people regarding tampering in fair and on the way

Sant Kabir Nagar News: मेले और रास्ते में छेड़छाड़ को लेकर लोगों में आक्रोश

Fri, 23 Aug 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 23 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Outrage among people regarding tampering in fair and on the way
महुली लगे मेले में असामाजिक तत्वों का बोलबाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना के स्थानीय कस्बा में एक प्रदर्शनी व मेला चल रहा है। मेले में मनचले पहुंचकर महिलाओं को छेड़ने व अश्लील शब्दों का प्रयोग करते रहते हैं। मेले से घर जाते समय उनका पीछा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मेले में तैनात पुलिस तमाशबीन बनी रहती है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
महुली थाना के स्थानीय चौराहा स्थित एक प्राइवेट कंपनी रात में सात बजे से लेकर 12 बजे के बीच मेले व प्रदर्शनी का आयोजन करती है। क्षेत्र के अकरम, आलमगीर, तुफेल, समसुल, आशिक अली आदि ने बताया कि क्षेत्र की महिलाएं मेले में पहुंची है। वहां पहले से ही मौजूद असामाजिक तत्व उनके आगे पीछे लग जाते हैं। भीड़ में महिलाओं पर तरह-तरह की अश्लील भाषा और फब्तियां कसते हैं। जिससे महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मेले में भी भारी अव्यवस्था के चलते क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। असामाजिक तत्व बिना टिकट के ही अंदर घुस जाते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि मेले में कोई गड़बड़ी नहीं होने पाएगी। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में फोर्स की व्यवस्था की जाएगी। असामाजिक तत्वों को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed