फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Order to register a case against four people including the girl

Sant Kabir Nagar News: युवती समेत चार लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश

Thu, 05 Jan 2023 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Order to register a case against four people including the girl
युवती समेत चार लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने कोर्ट की ली थी शरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के पीड़ित युवक के रिश्तेदार से मोबाइल फोन नंबर लेकर कोतवाली क्षेत्र की युवती और उसकी मां फोन कर ब्लैकमेल करने लगी। शादी करने का दबाव बनाया। चार लाख रुपये की मांग की। ऐसा नहीं करने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का कोतवाली पुलिस को आदेश दिया है।
अधिवक्ता विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महुली क्षेत्र के 21 वर्षीय पीड़ित युवक ने कोर्ट में आवेदन दिया। उसका आरोप है कि खलीलाबाद के रहने वाले उसके एक रिश्तेदार ने उसका मोबाइल फोन नंबर लेकर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती व उसकी मां को दे दिया। आरोप है कि युवती और उसकी मां जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाने लगीं। ब्लैकमेल करने की नीयत से उसके मोबाइल पर बार-बार फोन करने लगीं।
विज्ञापन

आरोप है कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने का चक्रव्यूह रचकर युवती, व उसकी मां तथा युवती का प्रेमी उससे शादी करने का दबाव बनाने लगे। उसके इन्कार करने पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर उसके खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दे दिया। जांच में गलत निकला। नौ जुलाई को पुलिस चौकी बघौली पर पुलिस व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आरोपी युवती उसके माता-पिता ने चार लाख रुपये की मांग की। पुलिस चौकी पर सुलह समझौता लिखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी उपरोक्त लोग उसे ब्लैकमेल कररुपये की मांग कर रहे हैं। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस ने आख्या भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed