फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   OPD began, the number of patients increased

शुरू हुई ओपीडी, बढ़ी मरीजों की संख्या

Sat, 16 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
OPD began, the number of patients increased
मरीजों का इलाज किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल के चलते तीन दिन तक संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी बंद रही है। शुक्रवार को हड़ताल समाप्ति के बाद शनिवार को ओपीडी खुली और चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। इस दौरान करीब आठ सौ मरीजों का इलाज हुआ। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि बघौली ब्लॉक में प्रधानों की बैठक में सीडीओ ने एएनएम पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर दिया था। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने रोष जताया था और कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए थे। स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल में चिकित्सक और फार्मासिस्ट एसोसिएशन भी आ गए थे और समर्थन में ओपीडी की सारी सेवाएं बंद कर दिए थे।
विज्ञापन

यह हड़ताल तीन दिनों तक चला और शुक्रवार को सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव की पहल पर सीडीओ ने सीएमओ कार्यालय पर पहुंच कर मामले में खेद जताया। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मी कार्य पर वापस लौटे। तीन दिनों तक जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने की वजह से मरीज हलकान रहे। कुछ मरीजों ने प्राइवेट अस्पतालों में जाकर इलाज कराया। शनिवार केे जिला अस्पताल के ओपीडी के हर कमरे में मरीजों ने लाइन लगाकर  इलाज करवाया। सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बैठ कर मरीजों का इलाज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed