फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Only 13 percent wheat purchase in the district, target difficult to achieve

Sant Kabir Nagar News: जिले में महज 13 प्रतिशत गेंहू खरीद, लक्ष्य पूरा होना मुश्किल

Thu, 15 May 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Only 13 percent wheat purchase in the district, target difficult to achieve
संतकबीरनगर। जिले में गेहूं की खरीद की प्रगति काफी खराब है। 17 मार्च से इसकी खरीद हो रही है, लेकिन अभी तक मात्र 3189 मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हुई है, जो कि 13 प्रतिशत है। जबकि 24 हजार मीट्रिक टन खरीद होनी थी। यह खरीद 15 जून तक की जानी है। खरीद में लापरवाही मिलने पर डीएम ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों का दो दिन पूर्व वेतन भी रोक दिया है। ऐसे में अफसर अब घर-घर चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 48 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद बीते 17 मार्च से चल रही है। कटाई मड़ाई के बाद बीच में गेहूं खरीद में तेजी आई थी लेकिन बाद में फिर धीमी हो गई। अब लक्ष्य के हिसाब खरीद नहीं हो पा रही है। जिले में 24 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य की तुलना में 3189 मीट्रिक टन यानी 13.289 प्रतिशत गेहूं खरीदा जा सका है। गेहूं खरीद में अभी एक माह तो बचा है लेकिन क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। व्यापारी गांवों में ही अच्छा मूल्य देकर गेहूं खरीद ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण केंद्र प्रभारियों को गांव में जाकर किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीदने का निर्देश दिया गया था। लेकिन क्रय केंद्र प्रभारियों ने इसमें लापरवाही बरती। जिसके बाद डीएम ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। इस तरह से लक्ष्य के हिसाब से गेहूं खरीद हो पाना मुश्किल है। खरीद के लिए लगीं चार एजेंसियों को देखा जाए तो खाद्य निगम ने 2303 मीट्रिक टन, पीसीएफ 624 मीट्रिक टन और मंडी समिति ने 217 मीट्रिक टन खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसेे खराब स्थिति भारतीय खाद्य निगम की है, सिर्फ 43 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे है कि किसानों से संपर्क कर गेहूं की खरीद में तेजी लाए। अभी एक माह का समय बचा है, ऐसे में लक्ष्य को पूरा करने पर जोर होगा। बताया कि बृहस्पतिवार को भी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया है और खरीद के बारे में जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed