फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One rider died and three were injured in a collision between two bikes

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत, तीन घायल

Wed, 14 May 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
One rider died and three were injured in a collision between two bikes
 शिवम की फ़ाइल फोटो
बखिरा। बघौली-पिपरा बोरिंग मार्ग पर इंदरपुर गांव मोड़ पर बुधवार को दिन मेंं लगभग 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। एक युवक की गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाकी दोनों का इलाज चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार बखिरा थाना क्षेत्र के जिवधरा गांव निवासी शिवम उर्फ कल्लू (24) पुत्र विजय बहादुर सिंह बाइक से गांव के ही कुलदीप उर्फ टिपोली पुत्र गुड्डू सिंह के साथ बभनी चौराहे की तरफ जा रहे थे। दूसरे बाइक पर दुधारा थाना क्षेत्र के सुम्हा गांव निवासी सुमित पुत्र सत्यनारायण गौड़ एवं विक्रम पुत्र रामवृक्ष बघौली की तरफ जा रहे थे। इंदरपुर गांव के पास दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने जिवधरा गांव निवासी शिवम को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल विक्रम को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जबकि घायल सुमित और कुलदीप का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed