फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died, 22 injured in road accident

हादसे में साइकिल सवार दुधिया की मौत, 22 घायल

Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
one died, 22 injured in road accident
कोतवाली क्षेत्र के भुवरिया चौराहे पर ट्रक और बस लड़ा। - फोटो : KHALILABAD
हादसे में साइकिल सवार दुधिया की मौत, 22 घायल
विज्ञापन

- प्राइवेट बस दूसरे लेन में पहुंच कर कंटेनर से भी टकराई
- बस और कंटेनर के चालक समेत पांच यात्री गंभीर
- डेढ़ घंटे जाम रहा हाईवे, क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाने के बाद खुला रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह भुवरिया के पास एक प्राइवेट बस साइकिल सवार दुधिया को टक्कर मारते हुए दूसरे लेन में पहुंच कर कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दुधिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस और कंटेनर के चालक समेत 22 यात्री घायल हो गए। घायलों में बस चालक और कंटेनर चालक समेत पांच लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा। क्रेन से क्षतिग्रस्त बस और कंटेनर को रास्ते से हटवा कर रास्ता साफ कराया गया।

मनियरा प्रतिनिधि के अनुसार दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुवरियां के पास साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे कोतवाली क्षेत्र के चिलौना निवासी 50 वर्षीय हरिहर यादव की मौत हो गई। वहीं बस अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में पहुंच कर बस्ती की ओर जा रही कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कंटेनर और बस के चालक समेत 22 यात्री घायल हो गए। घायलों में कंटेनर चालक 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र आराम सिंह निवासी डमी थाना अकराबाद जिला अलीगढ़, बस चालक 30 वर्षीय संजय राय पुत्र वृजा राय निवासी निवासी महुआ, थाना महुआ जिला बैशाली बिहार, यात्री 22 वर्षीय पवन कुमार पुत्र हरीलाल सिंह निवासी कसकापुर जरकहा थाना नरपतगंज बिहार, 45 वर्षीय नूर आलम पुत्र मंजूर हसन निवासी पिथौरा थाना नरपतगंज अररिया बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार यात्री सपना पुत्री फूलचंद, सत्यम पुत्र फूलचंद निवासी जोरगावा बिहार, ताजुद्दीन पुत्र अशफाक अली निवासी अररिया बिहार, हमजा अली निवासी अररिया बिहार, मोहम्मद जहरूद्दीन निवासी बिसडिहा अररिया बिहार, मोहम्मद मुद्दीन निवासी रौता मधेपुरा सिमराई बाजार थाना राधोपुरा बिहार समेत कुल 22 लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ कांटे चौकी की पुलिस और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। कांटे चौकी प्रभारी मनोज पटेल ने बताया कि दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस रास्ते में आए साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टक्कर मारते हुए बस्ती की ओर से जाने वाली कंटेनर से टकरा गई। क्रेन से रास्ते से दोनों वाहनों को हटवाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा है। बस में सवार मामूली रूप से घायल यात्री और अन्य यात्री अलग-अलग वाहनों से अपने- अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed