{"_id":"69177d6b01908349f40f09f9","slug":"one-crore-action-plan-passed-in-the-area-panchayat-meeting-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-141287-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक करोड़ के कार्ययोजना पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक करोड़ के कार्ययोजना पास
Sat, 15 Nov 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को ब्लाॅक प्रमुख पुष्पा त्रिपाठी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत मेंहदावल की बैठक हुई। विकास की कार्य योजना बनाई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने गांव के विकास का खाका रखा। इस दौरान सर्व सम्मति से एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक की शुरुआत सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार ने बैठक का एजेंडा पढ़कर की। खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता अभियान, हर घर नल योजना तथा राज्य वित्त योजना पर चर्चा की। कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी। सभी को मिल-जुल कर काम करने से ही गांवों के समग्र विकास के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की बहाली वाले कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। मनरेगा योजना को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किए गए। बैठक में एक करोड़ रुपए के विकास प्रस्ताव पर आम सहमति बनी। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा त्रिपाठी ने कहा कि हर गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराया जाएगा। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान को साथ लेकर सरकार की योजनाओं को गति दिया जाएगा। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। बैठक का संचालन अभिनव रवि वत्स ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, सूरज त्रिपाठी, दीनानाथ चौधरी, शरमद खान, पप्पू दूबे समेत कई क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ब्लाॅक कर्मी मौजूद रहे।