{"_id":"68769bbf05c9bc972300c8ec","slug":"on-the-orders-of-dm-the-accused-of-stopping-the-possession-of-the-land-in-question-is-in-custody-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135609-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएम के आदेश पर बैनामे की जमीन पर कब्जा रोकने का आराेपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएम के आदेश पर बैनामे की जमीन पर कब्जा रोकने का आराेपी हिरासत में
Tue, 15 Jul 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। ब्लाॅक के अतरी नानकार में मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने ग्राम चौपाल लगाया और वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, बिजली, बाल विकास परियोजना, राज्य वित्त, मनरेगा आदि योजनाओं क्रियान्वयन पर जानकारी हासिल की। एक महिला को बैनामाशुदा जमीन का कब्जा न देने के आरोपी को पुलिस हिरासत में भिजवा दिया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम तमाम अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत में कुल वृद्धा पेंशन लाभार्थी, विधवा पेंशन लाभार्थी, पंचायत सहायक से शौचालय निर्माण की जानकारी लिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पोषण कुपोषण आदि बच्चों की जानकारी लिए तथा लोगों से पुष्टाहार वितरण की जानकारी लिए। गांव में राशन वितरण, शिक्षा विभाग से संबंधित बच्चों से जानकारी लिए व बच्चे से पहाड़ा सुना।
राजस्व विभाग में छूटे हुए वरासत के बारे जानकारी ली और जल निगम के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि ग्राम पंचायत में कुल 15 सरकारी हैंडपंप है। गांव निवासी अलीमुन्निशा ने शिकायत किया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसके बैनामे की जमीन पर कब्जा नहीं होने दे रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा को हिरासत में लेकर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किए तथा एसडीएम मेंहदावल को हल्का लेखपाल और पुलिस के साथ मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की बात कही।