फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   On Constitution Day, policemen were administered the oath of the Constitution.

Sant Kabir Nagar News: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ

Wed, 26 Nov 2025 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
On Constitution Day, policemen were administered the oath of the Constitution.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। रिजर्व पुलिस लाइंस में बाबा साहेब डाॅक्टर भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर, संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि संविधान हमारे देश का मजबूत आधार है। हमारी एकता अखंडता को बनाए रखने वाला यह संविधान हर किसी को समान अधिकार देता है। भारत जैसे विविधताओं वाले देश में यही वह संविधान है, जिसने सभी को एक सूत्र में बांधकर रखा है। संविधान की वजह से ही आज हर व्यक्ति को पढ़ाई लिखाई, जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है। संविधान कभी ऊंच-नीच नहीं देखता है, जो अधिकार एक सामान्य व्यक्ति को हैं वहीं अधिकार सभी को हैं। इसके साथ ही जनपद के समस्त थाना व चौकी एवं कार्यालय पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की सुनिश्चिता व बंधुता बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर, संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed