{"_id":"63c6e6dc3a5100254f4635b5","slug":"old-man-beaten-to-death-in-a-dispute-over-throwing-ashes-khalilabad-news-gkp4646511138-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राख फेंकने के विवाद में वृद्ध को पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राख फेंकने के विवाद में वृद्ध को पीटा, मौत
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के नीबा होरिल गांव में मृतक रामबुझ के रोते-बिलखते परिजन।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
राख फेंकने के विवाद में वृद्ध को पीटा, मौत
दंपती समेत छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के नीबा होरिल में मंगलवार सुबह राख फेंकने के विवाद में कुछ लोगों ने वृद्ध की पिटाई कर दी। आरोप है कि जान बचाकर भागते दौरान धक्का देकर गिरा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दंपती समेत छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार नीबा होरिल गांव निवासी रामबुझ (70) और कुबेरनाथ (60) पट्टीदार हैं। दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह रामबुझ की नातिन कौशिल्या घर के पश्चिम स्थित कूड़े के ढेर पर राख फेंक रही थी। इस बात को लेकर रामबुझ और कुबेरनाथ के परिजनों के बीच कहासुनी होने लगी। पीड़ित नातिन कौशिल्या, बहू पूजा का आरोप है कि कुबरेनाथ बेटियों के साथ मिलकर रामबुझ की पिटाई की। जान बचकर भागते समय धक्का दे दिया। परिजन रामबुझ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीओ दीपांशी राठौर, एसओ संतोष मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। रामबुझ के दो बेटे सुमिरन और प्रदीप हैं। समुरिन बंगलूरू और प्रदीप मुंबई गए हैं। पीड़ित पत्नी चंद्रावती देवी का रो- रोकर बुरा हाल था। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुबेरनाथ और उनकी पत्नी फूलमती और चार बेटियों पर गैर इरादत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
...
कोट
राख फेंकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखाई दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी