{"_id":"6557a84a39a36524680f8aca","slug":"officials-should-complete-the-land-acquisition-process-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-5641-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-अर्जन की कार्रवाई पूर्ण करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-अर्जन की कार्रवाई पूर्ण करें अधिकारी : डीएम
Fri, 17 Nov 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले से होकर गुजरने वाले राम जानकी मार्ग व नई रेलवे लाइन परियोजना की समीक्षा हुई। इसमें काश्तकारों से भू-अर्जन एवं प्रतिकर वितरण के बारे में जानकारी ली गई।
डीएम ने परियोजनाओं के लिए आवश्यक भू-अर्जन एवं उसके सापेक्ष नियमानुसार प्रतिकर वितरण की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया और कहा कि काश्तकारों के जमीनों, परिसम्पत्तियों का नियमानुसार मूल्यांकन करवाकर प्रतिकर धनराशि प्रभावित काश्तकारों को यथाशीघ्र दे दी जाए। जिससे परियोजनाओं के प्रगति कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने संबंधित एसडीएम एवं परियोजना के नोडल विभाग, अध्याप्ति निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार आपसी सामंजस्य बनाते हुए कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए, जिससे काश्तकारों को कोई असुविधा न हो।
इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, अपर एसडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम खलीलाबाद शैलेष दुबे, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम मेंहदावल अरुण वर्मा के साथ संबंधित अधिकारी एवं क्रय निकाय के अधिकारी उपस्थित रहे।