{"_id":"69dd2a3805641728bf090f56","slug":"officers-should-resolve-complaints-in-a-quality-manner-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149071-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लंबित शिकायतों के निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संदर्भों का निस्तारण समय के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि के फीडबैक पर ध्यान दिया जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
इसके बाद कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, परिवहन, स्टांप शुल्क, व्यापार कर, खनन, मंडी परिषद, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से संबंधित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की समीक्षा की गइ्र। डीएम ने लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुए समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में एडीएम जय प्रकाश, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम डॉ. सुनील कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।