{"_id":"692b38be8450a5e1470d5494","slug":"officers-should-provide-benefits-of-schemes-to-eligible-persons-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142032-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं अधिकारी
Sat, 29 Nov 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी डाक बंगले पर बैठक करती प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्य मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की हिदायत दी।
प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि जनपद को साफ-सुथरा, विकासशील एवं सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की नसीहत दी। प्रभारी मंत्री ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की निरंतर समीक्षा पर जोर दिया। निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण एसआईआर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले माताओं, बहनों सहित सभी फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए उसका फीड बैक भी लिया जाए। उन्होंने महिलाओं, बेटियों का सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन तथा गरीबों एवं वंचितों को लाभ एवं न्याय दिलाने को कहा। बैठक में विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना, एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, पीडी विजयंत सिंह, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ अजय सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ल, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।