फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Obscene video went viral, husband divorced her

Sant Kabir Nagar News: युवक ने विवाहिता का अश्लील वीडियो किया वायरल, पति ने दिया तलाक

Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Obscene video went viral, husband divorced her
पीड़ित मां ने सिद्धार्थनगर के युवक पर लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता का अश्लील वीडियो सिद्धार्थनगर के आरोपी युवक ने वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देखकर पति ने पूछताछ के बाद पत्नी को तलाक दे दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने शुक्रवार को बेलहर पुलिस से शिकायत पत्र देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी राजस्थान में हुई। कुछ दिनों बाद सिद्धार्थनगर निवासी एक युवक ने बेटी के मोबाइल फोन पर पूर्व का अश्लील वीडियो भेज दिया। इस बात की जानकारी बेटी के पति को हुई तो उसने पूछताछ की और तलाक दे दिया। वह घर चली आई। घर आने पर बेटी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी युवक ने शादी से पहले जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वोडियो बना लिया गया था। शादी के बाद वह परेशान करने लगा।
विज्ञापन

विवाहिता ने परिजनों को बताया कि युवक ने यह बात माता-पिता को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। युवक बेलहर क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर रहता है। इस संबंध में एसओ राम वशिष्ठ ने बताया कि पीड़ित की मां ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed