फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   objection for no dues

नो ड्यूज के लिए शुल्क लेने पर जताया एतराज, बीडीओ से की शिकायत

Tue, 30 Mar 2021 09:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
objection for no dues
नो ड्यूज के लिए शुल्क लेने पर जताया एतराज, बीडीओ से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक में पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को नोड्यूज के लिए शुल्क लेने पर लोगों ने एतराज जताया है। साथ ही इसकी शिकायत प्रशासन से की है।
ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र की बिक्री जोरों पर चल रही है। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद उम्मीदवार के लिए नो ड्यूज मांगा गया है। ब्लॉक में हर पद के लिए अलग-अलग नो ड्यूज दिया जा रहा है। जिला पंचायत कार्यालय और ग्राम पंचायत की नो ड्यूज के लिए ग्राम सचिव काउंटर लगाए हुए हैं। जिला पंचायत कार्यालय से नो ड्यूज के लिए प्रधान पद के लिए 600 रूपये, बीडीसी पद के लिए 500 रूपये शुल्क लिया जा रहा है। रसीद पर बाकायदा शुल्क भी प्रिंट है। वहीं ग्राम सचिवों द्वारा सभी पद के लिए पांच सौ रुपये नो ड्यूज शुल्क लिया जा रहा है। रसीद पर शुल्क अंकित न होने पर लोगों ने एतराज जताया।

क्षेत्र के रिजवान मुनीर, उबैदुर्हमान उर्फ जुग्गू, इजहार लड्डू, बाबुद्दीन आदि ने एतराज जताते हुए बीडीओ कक्ष में जाकर उनसे नो ड्यूज के नाम पर शुल्क लिए जाने की शिकायत की। बीडीओ रेनू चौधरी ने कहा कि गाइडलाइन में नो ड्यूज बताया गया है। बीडीओ ने सभी ग्राम सचिवों को कक्ष में बुलाकर नो ड्यूज पर धनराशि अंकित करने की हिदायत की। फिर सचिव ने पांच सौ की जगह 250 रुपये शुल्क अंकित कर रसीद देने लगे। लोगों का कहना है कि नो ड्यूज शुल्क लिया जाना उचित नहीं है। आखिर किस मद में शुल्क लिया जा रहा है। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed