Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Puja Special' train returns after completing its final trip; demands raised to increase the number of trips

Sant Kabir Nagar News: अंतिम फेरा पूरा कर लौटी पूजा स्पेशल ट्रेन, फेरे बढ़ाने की मांग

Mon, 30 Nov 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
'Puja Special' train returns after completing its final trip; demands raised to increase the number of trips
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर संचालित लालकुआं-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन का रविवार को अंतिम फेरा हो गया पूरा
विज्ञापन

तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चलने वाली लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का रविवार को अंतिम फेरा पूरा हो गया। रेलवे की ओर से अभी तक इसके संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय नहीं लिया गया है। इस ट्रेन को आगे भी चलाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की है।

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इनमें लालकुआं-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन भी शामिल थी। इसका संचालन आठ अक्तूबर से 28 नवंबर तक आठ फेरों के लिए स्वीकृत किया गया था। रविवार को ट्रेन अपने अंतिम फेरे में सुबह पांच बजे तमकुहीरोड स्टेशन पहुंची और लालकुआं के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़ी संख्या में कामगार उत्तराखंड के औद्योगिक नगरों में रोजी-रोटी के सिलसिले में आते-जाते हैं। ऐसे में यह ट्रेन उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई। यात्रियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान इस ट्रेन के संचालन से आवागमन में काफी सहूलियत मिली। अब इसके बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लव जायसवाल, राहुल सोनी, आदित्य वर्मा और राकेश मद्देशिया समेत कई लोगों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि कामगारों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन आगे भी जारी रखा जाना चाहिए।


इस संबंध में हबुल्लाह अंसारी ने बताया कि ट्रेनों का संचालन रेलवे बोर्ड के स्तर से तय होता है। स्थानीय स्तर से जो जानकारी मांगी जाती है, वह उपलब्ध करा दी जाती है। ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय रेलवे बोर्ड ही करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed