{"_id":"5eff5dd08ebc3e42d3713cfb","slug":"not-will-be-arrange-mela-in-sawan-at-tameswar-dham-khalilabad-news-gkp356850796","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार नहीं लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार नहीं लगेगा मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तामेश्वरनाथ धाम में इस साल नहीं लगेगा मेला
सावन में जलाभिषेक के लिए उमड़ती है भक्तों की भीड़
कोरोना संक्रमण की वजह से लिया गया निर्णय
हरिहरपुर( संतकबीरनगर)। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के मद्देनजर तामेश्वरनाथ धाम में करीब एक माह तक चलने वाले सावन मेले का आयोजन नहीं हो सकेगा। इससे दूरदराज से शिव को जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालु परिसर में नहीं आ सकेंगे। यह जानकारी ग्राम प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने दी है।
उन्होंने बताया कि मेले के आयोजन से मंदिर परिसर में काफी भीड़ होगी। ऐसे में कोरोना का संक्रमण बढ़ने का खतरा होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रशासन का भी यही निर्देश है कि सावन मेले का आयोजन न किया जाए। हर साल सावन में मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में बाहर से दुकानदार आते हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दिन शिव को जलाभिषेक करते हैं। हर सोमवार को कांवरियों का जत्था भी शिवजी की पूजा को मंदिर परिसर में पहुंचता है, लेकिन इस बार परिसर में बाहरी दुकानों को लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही मेले का आयोजन होगा।
मंदिर परिसर की हुई सफाई
हरिहरपुर। शुक्रवार को तामेश्वरनाथ मंदिर की सफाई हुई। इस दौरान नगर पंचायत मगहर के करीब 12 अधिक सफाई कर्मचारियों ने मंदिर के आसपास जमा कचरे को साफ किया। वहीं, मंदिर परिसर के संपर्क मार्गों और पोखरे के किनारे जमा कचरे की भी सफाई की गई। ग्राम प्रधान ने मंदिर परिसर की सफाई में सहयोग के लिए नगर पंचायत प्रशासन मगहर के प्रति आभार व्यक्त किया।