{"_id":"64d7c53bb54aee87e60f4794","slug":"no-specialist-doctor-in-district-hospital-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1543-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं
Sat, 12 Aug 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
- दूसरे जनपदों में इलाज कराने को मजबूर हो रहे हार्ट, न्यूरो, कैंसर और सर्जरी के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की कमी है। हार्ट, न्यूरो, कैंसर व सर्जन न होने से मरीज दूसरे जनपदों में इलाज कराने को मजबूर हैं। इससे उनका समय बर्बाद होने के साथ ही अधिक रकम खर्च करनी पड़ती है।
जिला अस्पताल में वैसे तो हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, एनटी चिकित्सक आदि की तैनाती है। अस्पताल में सिर्फ दो सर्जन तैनात है। इसके साथ ही हार्ट रोग विशेषज्ञ, न्यूरों, कैंसर के विशेषज्ञ नहीं है। सर्जन दो है जिसकी वजह से मरीजो के आपरेशन में दिक्कत होती है। उन्हे आपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ता है। जिला अस्पताल की ओपीडी में वैसे प्रतिदिन 1200 से 1300 मरीज इलाज कराते है। इसमे से 200 के करीब मरीज हार्ट, न्यूरों से संबंधित होते है। मरीज फिजीशियन से इलाज कराने के बाद गोरखपुर या बस्ती में जाकर चिकित्सकों को दिखाते है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए दिलीप कुमार, आरती, बैजू का कहना था कि उनके सीने में समस्या है। जिसे दिखाने आए थे तो डॉक्टर ने दवा दी है और गोरखपुर किसी हार्ट के चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी है। इस संबंध में सीएमएस डाॅ महेश प्रसाद ने बताया कि चिकित्सक की कमी है। जिसके लिए महानिदेशालय को पत्र भेजा गया है। वैसे हार्ट के जो मरीज आते है उनको फिजीशियन के जरिए देखा जाता है। प्रयास यही है कि मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा सके।