{"_id":"5f258ca88ebc3ea08c1eee0d","slug":"no-one-come-on-road-during-lockdown-khalilabad-news-gkp3603060144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : सड़कों व गलियों में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : सड़कों व गलियों में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
शहर के सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा ।
- फोटो : KHALILABAD
लॉकडाउन : सड़कों व गलियों में पसरा रहा सन्नाटा
- सड़कों पर इक्का-दुक्का दो पहिया वाहन ही दिखे
- बकरीद की रौनक रही फीकी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। साप्ताहिक लॉकडाउन पर शनिवार को शहर से लेकर गांव तक सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर में इक्का-दुक्का दो पहिया वाहन ही दिखाई दिए। शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों के साथ प्रमुख चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रही। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच का अभियान जारी रखा।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। इस दौरान मेडिकल की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहे। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए चौराहों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। इस बीच स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने का क्रम जारी है। खलीलाबाद विकास खंड के नगवा में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर कोरोना की जांच की। इस दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आलोक सिन्हा मौजूद रहे। दूसरी तरफ जिन क्षेत्रों में कोराना के मरीज मिल रहे हैं, उन गांवों में टीमें लगाकर घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। डीएम रवीश गुप्त व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने लॉकडाउन के दौरान भ्रमण कर जायजा लिया। डीएम ने लोगों ने आग्रह किया कि लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर न निकलें। यदि निकलना बहुत जरूरी है तो मास्क लगाकर ही निकले। कहीं पर भीड़भाड़ न लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बंदी के कारण रक्षाबंधन की तैयारियों पर भी असर पड़ा।