{"_id":"62e6c7b9bbbe3e2c4205d8a7","slug":"no-need-to-panic-over-election-results-pratima-khalilabad-news-gkp4456078113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं : प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं : प्रतिमा
विज्ञापन
कांग्रस कार्या़लय पर आयोजित कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करतीं अतिथि।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
चुनाव के नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं : प्रतिमा
प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों के चयन पर कांग्रेस की हुई बैैठक
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगठन एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के लिए जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। प्रभारी के रूप में छत्तीसगढ़ की पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर मौजूद रहीं।
पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं है। हम सभी कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास करने वाले लोग हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संघर्ष करते हुए दोबारा उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करेंगे। पीसीसी के चयन के लिए कार्यकर्ताओं की सहमति यह बताती है कार्यकर्ता एक जुट हैं।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने ब्लॉकों, नगर पालिका व नगर पंचायतों में सदस्य अभियान में ईमानदारी से कार्य किया है। अब तक 51 प्रतिशत सदस्य बनाए गए हैं। बैठक में जिला पंचायत सदस्य तादिनी चंद्राकर, नाजिम खान, दिलशाद अफसर, शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, रवि उदय पाल आदि मौजूद रहे।