फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No clues of fake currency were found during interrogation of the suspected accused.

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध आरोपी से पूछताछ में जाली नोट के नहीं मिले सुराग

Mon, 10 Nov 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
No clues of fake currency were found during interrogation of the suspected accused.
मेंहदावल। दीपावली पर्व पर जाली नोट चलाने के मामले में तीन दिन की गहन जांच के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि, पुलिस अब भी जांच में जुटी हुई है, लेकिन जाली नोट खपाने के संदर्भ में उसका हाथ होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस के लिए भी यह मामला सिर दर्द बन गया है।
विज्ञापन

बता दें कि दीपावली पर हुए जुए में कस्बे का एक युवक बड़ी रकम हार गया था। उसने जीतने वाले को नकली नोट पकड़ा दिया था। जब लोग दुकानों पर नोट लेकर पहुंचे तो उसके नकली होने की जानकारी हुई। इसके बाद से कस्बे में मामले की चर्चा शुरू हो गई थी। बाजी जीतने वाले लोग नकली नोट लेकर आरोपी युवक के घर तक गए थे, लेकिन युवक घर से लापता हो गया था। मामला सुखिर्याें में आने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस कस्बे के एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सीडीआर व सर्विलांस टीम की भी मदद ली है। लेकिन, जाली नोट को चलाने को लेकर अब तक कोई सामने नहीं आया।
विज्ञापन

जिस संदिग्ध आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की, वह भी जाली नोट को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस मामले के पर्दाफाश के लिए प्रयास तो कर रही है लेकिन साक्ष्य के अभाव में मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। जाली नोट खपाने के संदर्भ में कोई प्रमाण नहीं मिल पाया है। मामला अफवाह लग रहा है, लेकिन पुलिस अब भी जांच कर रही है। कोई तथ्य सामने आया तो उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0

पांच हजार रुपये लाने की बात सामने आई
सूत्रों के अनुसार, जाली नोट से जुड़े संदिग्ध ने अब तक की पूछताछ में पुलिस को पांच हजार रुपये लाने की बात कबूल की है। जिस व्यक्ति से वह जाली नोट लाया था उसका भी नाम बताया है। कस्बे के एक युवक से गुगल पे लेकर 1300 रुपये कैश दिया था। जो नोट दिया वह जाली होने पर दोनों में कहासुनी भी हुई थी। रविवार को पुलिस ने दोनों को आमने-सामने किया तो इसका भी खुलासा होने की चर्चा हो रही है। फिलहाल, पुलिस अब तक ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। संदिग्ध आरोपी युवक अब भी पुलिस के रडार पर है। पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed