{"_id":"688d03623e79cf4a1304d86f","slug":"nilgai-lying-dead-next-to-primary-school-children-troubled-by-foul-smell-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-136377-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक स्कूल के बगल में मृत पड़ी नीलगाय, दुर्गंध से बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक स्कूल के बगल में मृत पड़ी नीलगाय, दुर्गंध से बच्चे परेशान
Fri, 01 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। ब्लॉक के ग्राम पंचायत नगपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट ही खेत में एक मृत नीलगाय मिलने से क्षेत्र में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मृत जानवर से फैल रही तेज दुर्गंध से आसपास के निवासी और स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान हैं।
गांव निवासी अवधेश, श्रवण कुमार, पूरन चंद, मनोज यादव समेत कई लोगों ने बताया कि वहां से गुजरने वाले बच्चों को स्कूल जाते समय इस दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को इस कारण गंभीर बीमारी में पड़ने की संभावना है।
ग्रामीणों ने बताया अपने दैनिक कार्यों के लिए तालाब के पास से गुजरते हैं और यह स्थिति उनके लिए असहनीय हो गई है। स्थानीय निवासियों ने स्थानीय प्रशासन से मृत नीलगाय को तुरंत हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि इस मामले को संबंधित विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में ला चुके हैं जल्द ही मृत जानवर को हटाने की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन मिला है। दुर्गंध से बचाव के लिए बच्चों को वहां से दूर कर दिया गया है।
इस बारे में प्रभारी एडीओ पंचायत अभिनव मिश्र वत्स ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से भी इस मामले में सहयोग मांगा गया है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका जताई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।