{"_id":"6aca83b4f90f0403f00fbab8","slug":"nhm-workers-staged-a-sit-in-at-the-cmo-office-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-158754-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना देती एनएचएम कर्मी-स्रोत एनएचएम कर्मी
संतकबीरनगर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर चल रहे प्रदेशव्यापी महाआंदोलन के तहत शनिवार को अवकाश के दिन भी सीएमओ कार्यालय में एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन जारी रहा। अपनी लंबित मांगों के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेशभर में चल रहे महाआंदोलन के क्रम में कर्मी लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों के राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने, एनएचएम कर्मियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, सम्मानजनक एवं एकरूप वेतन नीति, सेवा सुरक्षा, ग्रेच्युटी एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने, आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन तथा समयबद्ध वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मी लंबे समय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सेवा सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में शासन को उनकी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर मांगों के समाधान की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ अश्वनी यादव, डॉ आशुतोष, डॉ कमलेश, डॉ विवेक, डॉ रवींद्र चौधरी, डॉ देवेंद्र , बीपीएम अशोक यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, राकेश यादव, दीपक अवस्थी, नंदिनी, सुनील मौर्य, राजेश पांडेय, कमल कुमार, सुरजीत सिंह, बृजेश अग्रहरी, राजू भटनागर, सुष्मिता पांडेय, दीप आर्य, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।