फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nhai

हाईवे किनारे गिरा रहे कूड़ा, एनएचएआई ने जताई नाराजगी

Thu, 22 Aug 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
nhai
मगहर में हाईवे के किनारे गिराया जा रहा कूड़ा। - फोटो : KHALILABAD
हाईवे किनारे गिरा रहे कूड़ा, एनएचएआई ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा और दुर्गंध के चलते दुर्घटना की रहती है आशंका
एनएचएआई के अधिकारियों ने ईओ को पत्र भेजकर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जहां एक तरफ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कवायद चल रही है, वहीं नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में निकलने वाला कूड़ा-कचरा नेशनल हाईवे के किनारे ही गिराया जा रहा है। इससे फोरलेन से गुजरने वाले यात्रियों को दुर्गंध झेलनी पड़ रही है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसको लेकर एनएचएआई के अधिकारियों ने नाराजगी जताई है।
खलीलाबाद नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 40 टन कूड़ा-कचरा निकलता है। इसे निस्तारित करने के लिए फोरलेन के किनारे ही फेंक दिया जा रहा है। इसको लेकर शहर के लोगों ने विरोध जताया तो कुछ कूड़ा अब शहर के बाहर ले जाकर फेंका जा रहा है। ऐसी ही स्थिति मगहर नगर पंचायत की भी है। मगहर नगर पंचायत से निकलने वाला कूड़ा संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली के पास फोरलेन के किनारे डाल दिया जा रहा है। यहीं नहीं मगहर के आसपास के क्षेत्रों में भी कूड़ा गिराया जा रहा है। यह स्थिति तब है जबकि शासन का सख्त निर्देश है कि किसी भी दशा में नेशनल हाईवे के किनारे कूड़ा न गिराया जाए। इसको लेकर एनएचएआई के अधिकारियों ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि छुट्टा पशु विचरण करते हुए कूड़ा के पास एकत्र हो जाते हैं और आपस में लड़ते हुए फोनलेन पर आ जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश का समय चल रहा है, जिससे कूड़ा सड़ रहा है और उससे दुर्गंध उठ रही है। आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आत्माराम ने कहा कि फोरलेन के किनारे कूड़ा गिराने से काफी समस्या आ रही है। इससे सड़क पर हादसे की आशंका बनी रहती है। इस पर रोक के लिए खलीलाबाद व मगहर के ईओ को पत्र भेजकर कूड़ा कहीं अन्य जगह गिराने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

‘रोक लगाए जाएगी’
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि खलीलाबाद क्षेत्र से निकलने वाला अधिकांश कूड़ा शहर से बाहर भेजकर निस्तारित कराया जा रहा है। अब कहीं एनएच के किनारे कूड़ा नहीं गिराया जा रहा है। जबकि ईओ नगर पंचायत मगहर ज्योतिमा वर्मा ने कहा कि कूड़ा फोरलेन से दूर डाला जा रहा है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फोरलेन के किनारे कूड़ा न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed