{"_id":"69ebbb82a5251415ad0ebc74","slug":"new-buildings-will-be-constructed-for-19-sub-health-centres-in-the-district-health-facilities-will-increase-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149583-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले में 19 उप स्वास्थ्य केंद्रों के बनेंगे नए भवन, बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले में 19 उप स्वास्थ्य केंद्रों के बनेंगे नए भवन, बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
खलीलाबाद ब्लॉक में जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र दुधरा
संतकबीरनगर। जिले में जर्जर हो चुके स्वास्थ्य उपकेंद्रों की दशा सुधरने वाली है। शासन ने 19 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए सरकार ने करीब आठ करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। अब जल्द ही स्वास्थ्य विभाग एजेंसी के माध्यम से उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा। इससे करीब 80 हजार की आबादी की स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी।
जिले की तीनों तहसीलों में जर्जर हाे चुके उप स्वास्थ्य केंद्रों की दशा सुधारने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन ने मुहर लगा दी है। इसके तहत 19 गांवों के बदहाल उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का अब पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। सरकार ने इन उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसमें खलीलाबाद विकास खंड के दुधारा, मगहर, कोल्हुआ, बघौली के अमाएं, महनी, परदेशवा, धनखिरिया, सेमरियावां ब्लॉक के ऊंचहरा कला, कांटधीश, हैंसर ब्लॉक के चपरापूर्वी, पौली ब्लॉक के रोसया बाजार, शिवबखरी, नाथनगर ब्लॉक के महुली, मेंहदावल ब्लॉक के भिटियाकला, परसा पांडेय, रानीपुर, बेलहर कला ब्लॉक के रमवापुर, पिपरा प्रथम व भेड़ौरा शामिल हैं।
इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनने से यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीजों व तीमारदारों को सहूलियत मिलेगी। खलीलाबाद ब्लॉक के दुधारा निवासी राम सागर, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि यहां का उप स्वास्थ्य केंद्र भवन काफी जर्जर हो गया है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसका निर्माण होने से समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
0000000000000000000
सांथा व हैंसर बाजार सीएचसी पर बनेगा बीपीएचयू
स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जिले के सांथा व हैंसर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाईटेक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी निर्माण होगा। इन इकाइयों में इंचार्ज कक्ष, रजिस्ट्रेशन रूम, वेटिंग रूम और सेंट्रल इंटीग्रेटेड लैब जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे पहले से मौजूद स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। इससे ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान होगी और मरीजों की जिला अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। अधिकतर जांचें यहां उपलब्ध हो जाएगी।
000000000000000000
जर्जर हो चुके उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन का निर्माण कराए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही सांथा और हैंसर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाईटेक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
-डॉ. रामानुज कनौजिया, सीएमओ