{"_id":"67f179a6c596aa7a92042054","slug":"navratri-devotees-gathered-to-see-the-goddess-on-ashtami-cheers-resonated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130813-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : अष्टमी पर देवी दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : अष्टमी पर देवी दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे
Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मां समय जी मंदिर पर पूजा करते हुए श्रद्धालु ।
संतकबीरनगर। चैत्र राम नवमी के अष्टमी पर शनिवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से मंदिरों में भक्तों का ताता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मन्नतें मांगी। कथा, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी किया गया।
नवरात्र की अष्टमी को मां महागौरी पूजन-अर्चन का विधान है। महागौरी की उपासना से सभी कष्ट दूर हो जाते है साथ ही मां का ध्यान करने से अलौकिक शक्तियां प्राप्त होती हैं। खलीलाबाद के समय माता मंदिर में सुबह पांच बजे से मां का जयकारा गूंज उठा। भक्तों ने पूजन थाल में चुनरी, नारियल, अगरबत्ती, सिंदूर और प्रसाद आदि लेकर मां के दर्शन किए। नारियल और प्रसाद चढ़ाया। घरों में अनुष्ठान होता रहा।
भक्तजन बरदहिया स्थित मां सिद्धिदा मंदिर, वन देवी, पाटेश्वरी माता मंदिर, समय माता मंदिर स्टेशनपुरवा, लहुरादेवा, बखिरा दुर्गा मंदिर, राजमाता मंदिर मेंहदावल, नगरवाली मंदिर बाराखाल आदि मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर पूजन-अर्चन कर आरती में भाग लिया।
विज्ञापन
इसी तरह से मेंहदावल, बघौली, सेमरियावां, धनघटा, बेलहर, सांथा, हैंसर, नाथनगर, पौली, हरिहरपुर, बाघनगर, कांटे आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित देवी मंदिरों में लोगों की भीड़ रही। मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के रूप के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।