फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   National Lok Adalat on 13th, preparations in full swing

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, तैयारियां तेज

Tue, 02 Dec 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat on 13th, preparations in full swing
लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक करते न्यायिक अ​धिकारी-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देश पर लोक अदालत के नोडल ऑफिसर कृष्ण कुमार-पंचम ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे-एफटीसी द्वितीय देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार के शिविरों को आयोजन किया जा रहा है। पराविधिक स्वयंसेवकों को पंफलेट एवं स्टीकर के जरिए प्रचार प्रसार करने के लिए लगाया गया है। बैठक में सीजेएम चेतना त्यागी, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय, सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती त्याल, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्र कुमार यादव, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मेंहदावल चंदन, सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिनव त्रिपाठी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed