Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   My Village-My School campaign will be run in PM Shri schools

Sant Kabir Nagar News: पीएमश्री स्कूलों में चलेगा मेरा गांव-मेरा स्कूल अभियान

Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
My Village-My School campaign will be run in PM Shri schools
संतकबीरनगर। जनपद के 18 पीएमश्री विद्यालयों में ''मेरा गांव-मेरा स्कूल'' अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जनसहभागिता से विद्यालयों में सुधार लाने के लिए है। अभिभावकों और ग्राम समुदाय के सहयोग से नया परिवेश तैयार किया जाएगा। जिले में 1246 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 18 पीएमश्री विद्यालय शामिल हैं, जिनमें 1.3 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अभियान के तहत विद्यालयों की ब्रांडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के सहयोग से विद्यालय में सुधार के कई कदम उठाए जाएंगे। इसमें अभिभावकों, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षक भी इसमें शामिल होंगे। शिक्षकों द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए समग्र शिक्षा की योजनाओं का उन्मुखीकरण होगा। आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, नामांकन और ठहराव में सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा पांच, आठ और दसवीं उत्तीर्ण बच्चों को अगली कक्षा में नामांकन के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे रैली निकालेंगे। इसमें तख्तियों पर स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ''मेरा गांव, मेरा विद्यालय'' कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही नाटक का मंचन भी किया जाएगा। मीना मंच के जरिये विद्यालय स्तर पर नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। कहानियों का वाचन और मूक अभिनय भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान नवंबर से विद्यालयों में शुरू किया जाएगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने शासन के निर्देश पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी और अभियान चलाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed