फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Mutual harmony between bar and bench'

‘बार व बेंच के बीच आपसी सामंजस्य जरूरी’

Fri, 15 Jan 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
'Mutual harmony between bar and bench'
मेंहदावल तहसील सभागार में बार एसोशिएान के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते विधायक । - फोटो : KHALILABAD
‘बार व बेंच के बीच आपसी सामंजस्य जरूरी’
विज्ञापन

मेंहदावल (संतकबीरनगर)। मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राकेश सिंह बघेल ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि बार व बेंच के बीच आपसी सामंजस्य से ही लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा।
उन्होंने कहा कि न्याय सुलभ व सस्ती हो इस दिशा में दोनों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता हैं। अधिवक्ता लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। उन्हें गरीबों व समाज के वंचितों को शीघ्र एवं सस्ता न्याय दिलाने में तत्पर्य रहना चाहिए। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बार व बेंच में तालमेल बनाए रखते हुए वादों के शीघ्र एवं न्यायोचित निपटारे में मदद करनी चाहिए। बार की नई कमेटी काले कोट की गरिमा को बनाए रखते हुए सबको न्याय सुलभ कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता केवल विधि व्यवसाय से ही नहीं, अपितु समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार रहें। इस दौरान अध्यक्ष राम कुमार यादव, महामंत्री जनार्दन प्रसाद पांडेय, उपाध्यक्ष अवध नाथ पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इस्लामुद्दीन अंसारी, माहेश्वरी त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, इसरत अली, निमेश कुमार दुसाध व कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद एडवोकेट आदि को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल राय एडवोकेट तथा संचालन एडवोकेट शशि भवन त्रिपाठी ने किया। इस दौरान अधिवक्ता वीडी राय, वीएन राय, दिलीप कुमार भट्ट, दिवाकर भारती, अरविंद्र चौधरी, अरविंद सिंह, मिठाईलाल यादव, अकबर अली, लक्ष्मीकांत पाठक, राजेश तिवारी, नाजीर प्रसाद, राधेश्याम निषाद, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed