फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Murder on court order, FIR registered under SC-ST Act

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट आदेश पर हत्या, एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 13 Oct 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Murder on court order, FIR registered under SC-ST Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के भरवलिया बूधन गांव निवासी दिनेश कुमार की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दिनेश का शव 24 जून 2026 की सुबह सिसवा फतुल्लाह गांव के पोखरे में मिला था। पत्नी ने चार लोगों पर पति की हत्या कर शव पोखरे में फेंकने का आरोप लगाया था।

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया था। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता के अनुसार, पति दिनेश कुमार का शव मिलने के बाद सोनू और बबलू निवासी जुझारपुर, एखलाक निवासी अगया तथा दिलीप निवासी सिसवा फतुल्लाह के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि होने के कारण उसकी तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट के न्यायालय में वाद दायर किया। मामले में उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दुधारा पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed