फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Murder of laborer with sharp weapon while sleeping used to keep wrong eye on accused mother murderer arrested

Santkabirnagar: मजदूर की सोते समय धारदार हथियार से हत्या, आरोपी की मां पर रखता था गलत नजर, कातिल गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2022 10:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संत कबीर नगर
अमर उजाला संवाद, संत कबीर नगर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Oct 2022 10:02 PM IST
सार

मिथलेश सिंह पुत्र वृंदावन सिंह ने गड़ासे से हरेंद्र पाल के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद बगल में सो रहे साथी मजदूर सहम गए और डर की वजह से कुछ दूर भाग गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Murder of laborer with sharp weapon while sleeping used to keep wrong eye on accused mother murderer arrested
यूपी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के धमैचा गांव में शनिवार रात सोते समय युवक ने गड़ासे से ताबड़तोड़ प्रहार कर मजदूर की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घर छोड़ कर नहीं भागा। घटना के बाद मजदूर के अन्य साथी सहम गए। रात में ही पुलिस ने आरोपी युवक को कत्ल में प्रयुक्त गड़ासा के साथ गिरफ्तार कर लिया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया।

विज्ञापन

 


धमैचा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र चंद्रिका के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूरी करने के लिए बिहार के सीवान जिले के गुठनी क्षेत्र के डरैला गांव निवासी 47 वर्षीय हरेंद्र पाल कुछ अन्य साथियों के साथ आया था। शनिवार रात मजदूर हरेंद्र पाल अपने साथी लल्लन के साथ चारपाई पर सोया था। जबकि बगल में तख्त पर सहजनवां कस्बे के मोहल्ला केशवपुर के रहने वाले राजगीर सुभाष और विक्रम सो रहे थे।

विज्ञापन

 

आरोप है कि रात करीब 11 बजे धमैचा गांव निवासी मिथलेश सिंह पुत्र वृंदावन सिंह ने गड़ासे से हरेंद्र पाल के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद बगल में सो रहे साथी मजदूर सहम गए और डर की वजह से कुछ दूर भाग गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


सूचना पर रात में ही सीओ अंशुमान सिंह, कोतवाल सर्वेश राय, नवीन मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश यादव आदि पहुंच गए। रविवार को एसपी सोनम कुमार, एएसपी संतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी सोनम कुमार ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी मिथलेश सिंह ने बताया कि उसके चाचा वीरेंद्र सिंह के मकान निर्माण में बिहार के मजदूर हरेंद्र पाल मजदूरी करता था। मजदूर हरेंद्र पाल उसकी मां पर गलत नजर रखता था। उसी संदेह में आरोपी ने गड़ासे से प्रहार कर मजदूर हरेंद्र पाल की हत्या कर दी।

 

चौकीदार दिनेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर में भी आशनाई के शक में आरोपी मिथलेश सिंह के जरिए मजदूर हरेंद्र पाल की हत्या करने का जिक्र किया गया है। आरोपी युवक मिथलेश सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिजनों को फोन से सूचना दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed