{"_id":"629b9f3ca88b711d8b1d1a96","slug":"murder-in-dadwa-village-khalilabad-news-gkp439247898","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गले पर वार कर चाचा को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने गले पर वार कर चाचा को मार डाला
विज्ञापन
कोतवाली में गमगीन खड़े मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने गले पर वार कर चाचा को मार डाला
- कोतवाली क्षेत्र के डड़वा गांव का मामला, आरोपी की तलाश में पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डड़वा गांव में शनिवार की सुबह भतीजे ने चाचा की गले पर वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हत्या करने में दो अन्य लोगों ने भी साथ दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डड़वा गांव निवासी फरीदा खातून ने बताया कि शनिवार की सुबह वह घर के बाहर झाडू़ लगा रही थी। उसकी समय गांव के तीन लोग आए जिसमें एक महिला थी। दो लोगों ने उनके पति मोहम्मद रूस्तम उर्फ भोलू 40 वर्ष का पैर और हाथ पकड़ लिए। एक ने उनके पति के गले और सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार किया। जिससे उनके गले से खून बहने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो वह लोग चाकू लहराते हुए फरार हो गए। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शोर पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वह पति को लेकर जिला अस्पताल आई जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद रूस्तम आरोपी का चाचा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।