{"_id":"6a8f483568675d98240050ef","slug":"motorcyclist-dies-one-injured-in-road-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156167-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बनियाबारी के पास मंगलवार की देर रात को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार चिलौना निवासी संतोष 28 वर्ष पुत्र फूलचंद अपने साथ गोड़ही गांव निवासी शारदा 25 वर्ष पुत्र रविंद्र के साथ बाइक से खलीलाबाद की तरफ से विश्वनाथपुर की तरफ जा रहा था। अभी वह बनियाबारी के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।जिसमे संतोष के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शारदा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।