{"_id":"6536d07b9d2b16076d069089","slug":"mother-and-daughter-beaten-due-to-rivalry-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-4634-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंजिश में मां-बेटी को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंजिश में मां-बेटी को पीटा, केस दर्ज
Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
धनघटा।महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर कस्बे के केवटहिया टोले में रविवार की रात लगभग आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला व उसकी 12 वर्षीय बेटी की कुछ लोगों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
मुखलिसपुर के केवटहिया टोला निवासी राधिका निषाद पत्नी राजेंद्र निषाद ने महुली पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि रविवार की रात में वह अपने घर पर लेटी थी। उनके पति विपक्षी के परिजनों के साथ प्रदेश में मजदूरी का कार्य करते हैं। जहां किसी बात को लेकर परदेश में ही कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात से खार खाए मुहल्ले के ही विपक्षी इंद्रभान उर्फ छोटू पुत्र मोलई, अमरजीत पुत्र अज्ञात, रिंकी पुत्री अमरजीत व अशर्फी देवी पत्नी मोलई उनको गाली देने लगे। गाली का विरोध करने पर मारने लगे। छुड़ाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी रोशनी को भी बुरी तरह से मारपीट दिए। जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस पंजीकृत कर लिया गया है।