फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   More than half of the candidates left the exam

Sant Kabir Nagar News: आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
More than half of the candidates left the exam
एचआर इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा रविवार को 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए कुल 8299 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4378 ने परीक्षा छोड़ दी और 3921 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थियों को सभी केंद्रों पर फेस रिकग्नीशन, बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी तलाशी के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिले में आरओ एआरओ परीक्षा में कुल 19 केंद्र बनाए गए थे। हर केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। केंद्रों के बाहर महिला और पुरुष कांस्टेबलों की अलग-अलग टीमें तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के सामान के लिए काउंटर बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखी गई थीं। प्रवेश से पहले सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में गहन तलाशी ली गई। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रशिक्षित कक्ष निरीक्षक, पुलिस बल और मोबाइल सचल दल की तैनाती की गई थी।

कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल या ब्लूटुथ आदि केंद्र में नहीं ले जाने दिया गया। इस परीक्षा में कुल 8299 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 4378 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 3921 परीक्षार्थी शामिल रहे। डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि सभी केंद्राें पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कही से कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed