फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mla says- businessman open shop

भयमुक्त होकर प्रतिष्ठान खोलें व्यापारी : विधायक

Sun, 11 Dec 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
mla says- businessman open shop
जीएसटी के विरोध में मेंहदावल कसबे में आयोजित व्यापारी समन्वय की बैठक को संबोधित करते विधायक अनि? - फोटो : KHALILABAD
भयमुक्त होकर प्रतिष्ठान खोलें व्यापारी : विधायक
विज्ञापन

- चौक बाजार में व्यापारी समन्वय बैठक में बोले अनिल त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर के चौक बाजार में रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडी की संयुक्त समन्वय बैठक हुई। इसमें विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी समाज देश का महत्वपूर्ण अंग है। व्यापारियों का उत्पीड़न कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीएसटी की छापेमारी से व्यापारी समाज घबराए नहीं। भयमुक्त होकर व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलें।
उन्होंने कहा कि जीएसटी छापेमारी के नाम पर किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारी भयमुक्त होकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलें और व्यापार करें। कोई आयकर का अधिकारी यदि आता है इसकी सूचना हमें तत्काल दें, मौके पर पहुंचकर उत्पीड़न रोकने का कार्य करूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि शासन स्तर पर भी इस मामले को उठाने का कार्य किया जाएगा। कोई भी अधिकारी आता है पहले तहसील में बैठेगा। अधिकारी के साथ व्यापारियों की बैठक कराकर जीएसटी का समाधान कराने का कार्य किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न यदि हुआ तो हम हर संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी छापेमारी को लेकर व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि जागरूकता का परिचय दें और भयमुक्त होकर अपना व्यापार करें। योगी सरकार में किसी भी व्यापारी का न तो उत्पीड़न होने पाएगा नहीं कोई अवैध वसूली कर पाएगा।
एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज के हित में ही सरकार कार्य कर रही है। भयमुक्त होकर आप अपना व्यवसाय करिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना ही प्रशासन का दायित्व है। इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रविंद्र वर्मा चुन्नू, दलजीत सिंह, अखिलेश देवबंदी, आनंद गुप्ता, उमेश गुप्ता, ध्रुव चंद वर्मा, गब्बर, आशीष गुप्ता, प्रदीप वर्मा, दाऊजी वर्मा आदि मौजूद रहे।

छापे की डर से बंद रही दुकानें
लोहरौली। जीएसटी टीम के छापेमारी को देखते हुए दुधारा थाना क्षेत्र के अधिकांश दुकानें रविवार को बंद रही। जीएसटी की टीम कहां पर है लोग एक दूसरे से जानकारी लेते रहे। लोहरौली में पिछले तीन दिनों से चाय की छोटी दुकानों को छोड़कर ज्यादातर दुकानों में ताला लटक रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed