फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MLA reached Nandini's house, assured of help

Sant Kabir Nagar News: नंदिनी के घर पहुंचे विधायक, मदद का भरोसा दिलाया

Sat, 16 Mar 2024 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
MLA reached Nandini's house, assured of help
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी शुक्रवार को डीघा गांव में नंदिनी राजभर के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से नंदिनी हत्याकांड की जानकारी ली। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाकर कार्रवाई के लिए अधिकारियों से बातचीत की। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि कोई भी निर्दोष मामले में नहीं फंसेगा। नंदिनी हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर घटना में संलिप्त आरोपियों पर कार्रवाई करवाई जाएगी। विधायक ने परिजनों से नंदिनी के ब्रह्मभोज व बेटी की शादी में भी मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुरलीधर चौरसिया, सतविंदर पाल सिंह उर्फ जज्जी, सभासद बैजनाथ चौरसिया, रूद्रनाथ मिश्र, जितेंद्र, बलराम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed