फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mla ravi sonkar press confrence

अनुुसूचित वर्ग के जीवन में आया व्यापक परिवर्तन : रवि

Sun, 10 Jan 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
mla ravi sonkar press confrence
डाक बगले पर पत्रकारो से बातचीत करते महदेवा के विधायक रवि सोनकर। - फोटो : KHALILABAD
अनुुसूचित वर्ग के जीवन में आया व्यापक परिवर्तन : रवि
विज्ञापन

- महदेवा विधायक बोले- सर्व समाज के हित में काम कर रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बस्ती जनपद के महदेवा से विधायक रवि सोनकर ने रविवार को खलीलाबाद स्थित डाक बंगला पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद अनुसूचित वर्ग के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले पांच वर्षों में पांच करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति से संबंधित छात्रों के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति की स्कीम को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे इस वर्ग के छात्रों को उच्चतर शिक्षा में लाभ होगा।

विधायक ने कहा कि मंत्रिमंडल ने 59048 करोड़ रुपये के कुल निवेश को अनुमोदन प्रदान किया है, जिसमें से केंद्र सरकार 35534 करोड़ रुपये यानी साठ फीसदी खर्च करेगी। शेष राशि राज्य सरकारों द्वारा खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब परिवारों के 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों को अपनी इच्छानुसार उच्चतर शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह स्कीम सुदृढ़ सुरक्षा उपायों के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर संचालित की जाएगी। जिससे पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्य क्षमता तथा बिना विलंब के समयबद्ध सहायता सुनिश्चित होगी। छात्रों को वित्तीय सहायता का आहरण डीबीटी मोड के माध्यम से अधिमान्य आधार सबल भुगतान प्रणाली को प्रयोग में लाकर किया जाएगा। साथ ही इसके लिए निगरानी तंत्र और सोशल ऑडिट, तीसरे पक्ष द्वारा वार्षिक मूल्यांकन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार सर्व समाज के हित में कार्य कर रही है। इसका प्रमाण यह है कि सभी को शौचालय, आवास, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं बिना भेदभाव को दी जा रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, निरंजन लोहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed